कटोरिया पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
दिल्ली के एक कंपनी में काम करने वाले कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा पंचायत अंतर्गत मोचनावरन गांव के एक मजदूर का शव गुरुवार को गांव पहुंचा। मृतक गांव के कैलाश राय का पुत्र रमेश राय ( 28 वर्ष) बताया गया है। परिजनों से जानकारी के अनुसार युवक की मौत सोमवार को कम्पनी में काम करने के दौरान हो गई थी। लेकिन कंपनी वालों ने दो दिन तक शव को छुपा कर रखा। दिल्ली में रहने वाले गांव के अन्य लोगों द्वारा खोजबीन करने के बाद कंपनी द्वारा बिजली की करंट से मौत होने की बात कहकर शव को सुपुर्द किया गया। जिसके बाद युवक के परिजनों एवं दोस्तों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल इस घटना मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
