बांका के चांदन में लगातार कोविड की संख्या में बढ़ोतरी और कुछ की मौत से प्रशासन सहित आमजनों में दहशत का माहौल बढ़ गया है।

 बांका (चांदन):प्रखंड में कोविड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से जहां प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गयी है। वही आम लोग अभी भी नियम के पालन में ढिलाई कर रहे है।गुरुवार को चांदन मुख्यालय सहित सिलजोरी में आधे दर्जन कोविड मरीज मिलने से दहशत और भी बढ़ गयी है।वही सिलजोरी के जेएमडी ईट भठ्ठे के मालिक और उसमें मुंशी का काम करने वाले के पिता चांदन निवासी के साथ एक आशा कार्यकर्ता की सन्देहास्पद स्थिति में  मौत होने से लोगो मे औऱ भी अधिक दहशत हो गया है।इसकी सूचना के बाबजूद  कोविड मरीज के घरों को सेनेटराइज नही किया गया है।सिर्फ बांस बल्ला लगाकर उसे बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। वही गुरुवार से ही प्रखंड और अंचल कार्यालय को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जरूरी काम से आने वाले लोगों को ही मास्क लगाने के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाती है।  इसे कड़ाई से लागू करने के लिए मेन गेट को बंद कर दिया गया है। इससे कई लोगों को अपने काम से जाने के बाद भी वापस लौटना पड़ रहा है ।इस संबंध में बीडीओ दुर्गाशंकर और सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि सरकारी निर्देश के आलोक में लोगों को बेवजह घरों से निकलने पर मना किया गया है। फिर भी कुछ लोग जानबूझकर प्रखंड कार्यालय में भीड़ जमा कर रहे हैं । ऐसे लोगों को ही अंदर जाने से रोका गया है। जरूरी काम वाले लोग मास्क  लगाकर अंदर जा सकते हैं। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। यह नियम सभी पर समान रूप से लागू है। 



बीडीओ दुर्गाशंकर, और सीओ प्रशांत शांडिल्य सहित थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालय में भी इसका पालन किया जा रहा है। साथ ही साथ बाजार और हाट में भी अब कोरोना नियम को कड़ाई से इसे लागू किया जाएगा। जिससे लोग इस महामारी से बच सकें।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post