डीएम के आदेश पर आरटीपीएस काउंटर पर नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त किए गए 171 आवेदन

बांका (रजौन): राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत ऐसे परिवार जो आज की तिथि तक खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी होने की पात्रता रखता है।ऐसे लाभार्थियों के लिए डीएम सुहर्ष भगत के आदेश पर सोमवार को आईटी भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आरटीपीएस सहायक अविनाश कुमार ने कैंप करते हुए 171 लाभार्थियों का आवेदन प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम के जारी आदेश पर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी ने खाद्य सुरक्षा योजना का पात्रता रखने वाले लाभार्थियों का नया राशन कार्ड बनाने के लिए जिले के सभी बीडीओ को आवेदन प्राप्त करने का आदेश जारी किया था।जारी आदेश में एसडीओ ने बताया है कि जिले में 23 हजार चार सौ 28 नए लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से रजौन प्रखंड को 17 सौ 72 नए लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त करने की तिथि पांच अप्रैल निर्धारित की गई थी।इसी क्रम में सोमवार को 171 आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त किए गए हैं।जारी आदेश में एसडीओ ने बताया है कि खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदन करने वाले लाभुकों का पांच मई को जांच एवं अंतिम सत्यापन रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।नए राशन कार्ड के निर्गमन एवं प्रिंट कराने की अंतिम तिथि 31 जून निर्धारित की गई है।एसडीओ ने जारी आदेश में समय वद्य अभियान के तहत कार्य पूर्ण करा लेने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट  :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post