रजौन प्रखंड के सिंहनान एवं मझगांय -डरपा के दो सौ एकड़ कृषि योग्य भूमि में कतरनी धान उत्पादन का लक्ष्य हासिल के लिए बीडीओ ने कैथा गांव में किसानों के साथ की बैठक

बांका(रजौन) चांदन नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित सिंहनान एवं मझगांय-डरपा पंचायत के कैथा, भगवानपुर,खुशहालपुर,रामपुर,चकहमीदा,सिंहनान,अमदाहा सहित आसपास के कृषि योग्य सिंचित दो सौ एकड़ जमीन पर इस वर्ष कतरनी धान की खेती किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन,बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कैथा गांव पहुंच कर किसानों के साथ कतरनी धान खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बैठक की है।बीडीओ ने बताया बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्लानिंग के तहत जिला स्तर पर कतरनी धान का उत्पादन के लिए इन गांवों को नामित किया गया है।कतरनी धान उत्पादन करने वाले किसानों को प्लानिंग के तहत लक्ष्य प्राप्ति के लिए बीज से लेकर हर तरह की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई  जाएगी।धान उत्पादन के बाद कतरनी का धान चावल का समुचित व्यवस्था भी कराई जाएगी।बीडीओ ने बताया इन पंचायतों में पहले से भी करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर कतरनी की खेती की जाती थी। इस मौके पर बीएओ मु.सेराज,सत्येंद्र कुमार सिंह,प्रखंड कृषि समन्वयक उदय कुमार सिंह, मनजीत सिंह पटेल,किसान सलाहकार विपिन शर्मा सहित काफी संख्या में कतरनी की खेती करने वाले लाभान्वित किसान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post