कटोरिया के 2 गांव में बना मिनी कंटेनमेंट जोन

 कटोरिया के दो गांव में बना मिनी कंटेनमेंट जोन

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

 कटोरिया प्रखंड के दो गांव में शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा भोरसार भेलवा पंचायत के पीपराडीह गांव एवं लकरामा पंचायत के तेलिया गांव में मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सीओ सागर प्रसाद,  बीएओ अजित कुमार ने कटोरिया थाना अनि महेश झा एवं पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचकर दोनों घरों में प्रतिबंधित क्षेत्र का बैनर लगाया। मौके पर स्वास्थ्य टीम द्वारा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले ग्रामीणों की भी जांच की गई। प्रशासन द्वारा सभी ग्रामीणों को कोरोना के गाइडलाइन के साथ-साथ मिनी कंटेनमेंट जोन के लिए जारी प्रतिबंधों के पालन करने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post