अवैध लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जप्त

 अवैध लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर  जप्त


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया- बांका मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन गांव के निकट शुक्रवार को अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को वन विभाग के द्वारा जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कटोरिया रेंजर सुनील कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि लकड़ी माफियाओं द्वारा थाना क्षेत्र के पुरना- भेलवा जंगल से ट्रैक्टर पर लकड़ी लोड कर मुख्य मार्ग की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेंजर द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए वन परिसर पदाधिकारी मदन गोपाल सिंह एवं वनरक्षी के साथ कठौन के आसपास गश्ती की गई। इस दौरान कटोरिया की ओर आ रहे लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया गया। वन विभाग की गाड़ी को देख ट्रैक्टर चालक थोड़ी दूरी पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग द्वारा उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर कटोरिया रेंज आँँफिस लाया गया। जप्त वाहन में सखुआ की लकड़ी लदी हुई थी। मामले को लेकर वन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post