रजौन में कोरोना वैश्विक महामारी थमने का नहीं ले रहा है नाम, फिर निकले चार कोरोना पॉजिटिव ,बढ़कर हुई 39,

रजौन,बांका: प्रखंड में कोरोना  पॉजिटिव की संख्या बढ़कर  बुधवार को 39 हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीएचसी केंद्र परिसर में सौ,ओर हारा 49,सकहारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव 86 में से सभी नेगेटिव रिपोर्ट में पाए गए हैं। धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 यात्री सहित 247 लोगों का सैंपलिंग लिया गया।सैंपलिंग के क्रम में धौनी रेलवे स्टेशन से एक पॉजिटिव पाए गए हैं।सीएचसी के कोरोना सेंपलिंग जांच सौ में से  तीन पॉजिटिव पाए गए है।इस प्रकार प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।बताया जा रहा है गुरुवार को एक वृद्धा सहित दो कोरोना पॉजिटिव केस में रजौन सीएचसी परिसर में  ऑक्सीजन पर रखा गया है।लगातार बढ़ते पॉजिटिव केस से प्रखंड वासियों में हड़कंप मचा हुआ है।वही नाइट कर्फ्यू को पूर्णता लागू करवाने के लिए बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार,अपर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह,नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां लगातार सड़क पर उतर कर समय के पूर्व दुकान बंद करने एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी गाइडलाइन पालन करवाने में लगे हुए थे।विष्णुपुर मेडिकल टीम में डॉ.संजय कुमार सिंह सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी कैप कर रहे थे।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post