शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ मारपीट करने को लेकर थाने में दिया आवेदन

 शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ मारपीट करने को लेकर थाने में दिया  आवेदन 

कटोरिया अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा पंचायत अंतर्गत राधानगर बाजार के हौंठ नेगाजोर महादलित टोले में शुक्रवार को एक शराबी देवर ने खाना में बाथरूम कर देने को लेकर देवर एंव भोजाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है । घटना के संबंध में रामू दास के पत्नी गुड़िया देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर देवर पप्पू दास पिता सितो दास के ऊपर कार्रवाई की गुहार लगाई  है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि शुक्रवार को घर में खाना बनाकर घर  रखे थे ।इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर देवर घर में आया और रसोई के घर में घुसकर सब्जी में बाथरूम कर दिया ।जब इसका विरोध भाभी गुड़िया देवी ने किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा ।मारपीट करते देख ससुर सीतो दास एंव भाभी करीना देवी पति दिनेश दास जब बचाने आये   तो उसके साथ भी मारपीट कर दिया। घटना को लेकर प्रभारी थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार रंजीत को पुलिस वलों के साथ पीड़ित महिला के साथ घटना स्थल पर भेजे गए । पुलिस को आते देख शराबी देवर घर से फरार हो गया। पुलिस ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अगर फिर से इस तरह घटना का अंजाम दिया तो उसे जेल भेज देंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post