पत्रकार पिटाई मामले में थाना मैनेजर निलंबित

 बांका: गुरुवार की रात खबर संकलन के लिए पंजवारा थाना पहुंचे अंग भारत अखबार के स्थानीय संवाददाता को पंजवारा थाना में होमगार्ड के जवानों एवं थाना मैनेजर ने जमकर पिटाई कर दी। जख्म इतने गहरे थे की उक्त पत्रकार के पीठ पर मारपीट के निशान दिखने लगे थे। एवं आँख पर जख्म के निशान बन गए। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नया नगरी गांव में हुए मारपीट के मामले में खबर संकलन के लिए पत्रकार विकास पंडित थाना पहुँचे थे। इसी दौरान थाना में मौजूद एक होमगार्ड से उनकी कहासुनी हो गई। और होमगार्ड ने कहासुनी में पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उक्त पत्रकार अन्य पत्रकारों को फोन कर मामले की जानकारी दे रहे थे। इसी क्रम में थाना मैनेजर ने फोन छीन कर कमरे में ले जाकर जमीन पर गिरा कर जमकर पिटाई की। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की  जानकारी होते ही सभी पत्रकारों ने इस घटना की निंदा की। घटना की जानकारी होने पर अखबार के ब्यूरो चीफ ने पुलिस कप्तान अरविंद गुप्ता से उक्त मामले को लेकर बातचीत की पुलिस कप्तान ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि उक्त आरोपी मैनेजर  अजित यादव शुरू से विवादों में रहे है।  वे अपने आप को तेजस्वी यादव का साथी बताता है।जिसपर शराब और बालू माफिया से साठगांठ का भी आरोप है।साथ ही बराबर शराब के नशे में रहने का भी आरोप है। इतना ही नही इसी मैनेजर के पुत्र पर कुछ दिन पूर्व चाकू से मार कर एक युवक को जख्मी का भी आरोप है । जिसका आज तक पुलिस खोजने में सफल नही हो सकी है।


इस मामले पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहित कई पदाधिकारियो को जानकारी देने के बाद एसपी ने मैनेजर को तत्काल प्रभाव निलंबित करते हुए पूरी घटना की जांच का आश्वासन देते हुए अन्य दोषी पर भी समुचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post