रजौन,बांका:अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ प्रखंड क्षेत्रों में नम आंखों से चैती मां दुर्गा को भावभीनी विदाई शुक्रवार को कर दी गई।कोरोना काल व कोविड गाइडलाइंस को लेकर बिना मुख्य सड़क मार्ग पर भ्रमण किए ही सीधे मंदिर प्रांगण से प्रतिमा को ले जाकर नजदीकी पोखर व तालाबों में बारी-बारी से विसर्जित कर दिया गया।इस बार कोरोना को लेकर प्रतिमा विसर्जन के क्रम में बहुत कम लोग देखने को मिल रहे थे।इस क्रम में प्रखंड के रजौन सब्जी हाट,पुनसिया,कटियामा,श्यामपुर- टेक्नी,कोतवाली,गोसाईचक,मकरौधा सहित पंचवटी कल्याणी आश्रम लकड़ा में कलश विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न करा लिया ।कई जगहों पर भक्तों ने नम आंखों से माता को विदाई दी। विसर्जन से पहले प्रखंड के पूजा पंडालों वह चैती दुर्गा मंदिरों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को खोईचा भराई एवं सिंदूर खेला की रस्म निभाई।इस क्रम में मां के जयकारे से पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्ति में का माहौल लग रहा था। कोविड-19 को लेकर बिना गाजे-बाजे के साथ शांतिपूर्वक तरीके से मां को विदाई दी गई।रजौन बाजार सब्जी हाट स्थित स्थापित चैती मां दुर्गा की प्रतिमा थाना स्थित सुजा तालाब में विसर्जित कर दिया गया।मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार,सचिव अवधेश कुमार साह,कोषा अध्यक्ष संतोष कुमार साह,उपाध्यक्ष रंजीत साह अन्य पूजा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव