निर्मल गुरुकुल आवासीय विद्यालय धौनी के 39 छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव

बांका(रजौन): मुख्य सड़क मार्ग  सह भागलपुर मंदार हिल रेलखंड के केंद्र बिंदु पर अवस्थित निर्मल गुरुकुल आवासीय विद्यालय धौनी के 39 छात्र छात्राओं ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास कर नाम रोशन किया है। विद्यालय के डायरेक्टर जय शंकर चौधरी ने बताया विद्यालय से 45 छात्र छात्राओं में से 39 प्रथम श्रेणी एवं छह ने द्वितीय श्रेणी से पास किया है। प्रथम श्रेणी से 39 छात्र छात्राओं में से 15 छात्र छात्राओं ने मैट्रिक के रिजल्ट में 80 प्रतिशत से भी अधिक अंक हासिल किया है। 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं में से आशुतोष 449 उज्जवल 439 ,प्रियव्रत 439, अभिषेक 429 ,आशीष 427, राजू 421, सूरज 418, अनुभव 418 ,नेहा 416,बर्षा 415, रितिक 415,गौरव 413, अश्वनी411,ऋतिक राज 406, एवं तनुजा 403 अंक हासिल किया है। इसको लेकर विद्यालय के डायरेक्टर जय शंकर चौधरी प्राचार्य विजय प्रसाद साह, सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं जय कांत सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। डायरेक्टर ने बताया गत वर्ष 2020 में 65 मैसेज 58 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास किया था।इसको लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में काफी खुशी देखी जा रही है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post