वाहन जांच में पिकप से 436 बोतल विदेशी शराब जप्त

 बांका (चांदन): देवघर- चांदन पक्की सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक  बड़ी सफलता मिली है । थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि अपने अन्य सहयोगी के साथ जब देवघर से आने वाली सभी गाड़ियों की जांच कर रहे थे। उसी समय बेंहगा पुल के पास एक पिकप वाहन पर शंका हुई जिस पर सिर्फ खाली बोरा लोड था। उसका बोरा नीचे उतरवाने पर उसमें बने एक विशेष बॉक्स से बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया। बॉक्स गाड़ी के निचले भाग में   दरवाजे में बंद विदेशी शराब की 436 बोतल जो कुल 300 लीटर था। पुलिस ने बरामद किया ।साथ ही साथ उस वाहन पर सवार दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमें विनय कुमार सिंह तारापुर मुंगेर निवासी, एवं गोपाल राजभर धनबाद निवासी था। उन लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह विदेशी शराब बोकारो से लेकर  मुंगेर जा रहा था ।पुलिस पूरे मामले में सहयोगी अन्य शराब तस्कर को भी लगातार पकड़ने का प्रयास कर रही है। 


पकड़े गए शराब में इंपीरियल ब्लू 11 बोतल 750 एमएल, किंग गोल्ड 750 एमएल का 264 बोतल, डेनिश 375  एमएल का 24 बोतल, और रिच रेयर 375 एमएल का 48 बोतल बरामद किया गया । गिरफ्तार दोनों तस्कर पर नियमानुसार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर  जेल भेज दिया गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post