कटोरिया के एक युवक आसनसोल से जसीडीह रेलवे स्टेशन आने के दौरान नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ

 कटोरिया के एक युवक आसनसोल से जसीडीह रेलवे स्टेशन आने के दौरान नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुआ


कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव के विनोद यादव के पुत्र पिंटू यादव 18 वर्ष आसनसोल से जसीडीह आने के दौरान नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों का शिकार हो गए । घटना की सूचना दूरभाष पर बाघमारी गांव के विनोद यादव को सिमुलतला थानाध्यक्ष ने सूचना दी कि तुम्हारा पुत्र नशा खुरानी गिरोह के शिकार हो गया है। बेहोशी की हालत में थाना में पड़ा हुआ हैँ। उसे ले जाओ। सूचना मिलते ही आनन-फानन में युवक के पिता विनोद यादव सिमुलतला थाना पहुंचकर युवक को बेहोशी की हालत में कटोरिया लाया गया। जहां उसे  कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती किया।  बेहोश युवक का प्राथमिक उपचार डॉक्टर कृपा सिद्धू द्वारा किया गया ।घटना के संबंध में लड़के के पिता बाघमारी गांव के विनोद यादव ने कटोरिया रेफरल अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि मेरा पुत्र पिंटू कुमार आसनसोल एक रिश्तेदार के घर  गया था। वहां से वापस आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ कर जसीडीह रेलवे स्टेशन आ रहा था । रास्ते में आने के दौरान कहीं नशा खुरानी गिरोह के सदस्य का शिकार हो गए ।लड़के को जसीडीह उतरना था लेकिन सिमुलतला स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने बेहोशी की हालत में युवक को ट्रेन से उतारकर सिमुलतला थाना अध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया। युवक को सिमुलतला थाना अध्यक्ष ने बेहोशी की हालत में लड़के के पिता को  सपोर्ट किया जिसे अपना घर ले जाने के दौरान कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती किया ।लेकिन 4 घंटे तक बेहोशी रहने के चलते चिकित्सक डॉक्टर कृपा सिंधु ने उसे बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post