कटोरिया एसबीआई बैंक में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया
कटोरिया अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र में करोना संक्रमण बढ़ते देख बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत बुधवार को कटोरिया बाजार में एवं कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित एसबीआई बैंक में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके से चार खाता धारियों को मस्क नहीं लगाने पर जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान से बैंक परिसर में भगदड़ मच गया और सभी खाताधारकों ने आनन-फानन में मास्क लगाना शुरु किया। इस अभियान का नेतृत्व कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक नीरज तिवारी पुलिस वालों के साथ कर रहे थे। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है