सुईया पुलिस ने अपहरणकर्ता के साथ लड़की को किया बरामद
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर सुईया थाना क्षेत्र के डुमरडीहा गांव के उमेश दास के पुत्री हेमलता कुमारी को गांव के ही इंद्रदेव दास के पुत्र हीरा लाल दास ने विगत 1 अप्रैल 2021 को शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया था। नाबालिक लड़की के अपहरण करने के मामले में सुईया थाना में डुमरिया गांव के उमेश दास ने लड़के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुईया थाना कांड संख्या28/21 धारा 366(A) अपहरण कांड के नामजद अभियुक्त इंद्रदेव दास के पुत्र हीरालाल दास को नामजद अभियुक्त बनाया था जिसे बीते रात्रि सुईया थाना अध्यक्ष ने इंद्रदेव दास के पुत्र हीरालाल दास एवं उमेश दास के पुत्री हेमलता कुमारी ग्राम डूमरडीहा को गिरफ्तार कर सुईया थाना परिसर में लाकर पूछताछ की जा रही है।