बांका (बेलहर): बेलहर प्रखंड थाना के अन्तर्गत मंझगांय में बुधवार को भयंकर आग लग गई।घटना सुबह उस वक्त हुई।जब चाय बनाने के उमा शंकर दास घर मे गैस चालू करके चाय बाना रहा था । तभी अचानक गैस पाइप फट गया। जिससे घर में आग लग गई।आग लगते ही घर के सभी लोग भागने में सफल रहा । गांव के लोगो द्वारा भीषण आग की लपटों के देखने के बाद भी कुछ युवक आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन फुस का घर होने से आग पर काबू नहीं पा पाया। इस भीषण आग की चपेट मे उमा शंकर दास ,तेज नारायण दास ,सुरेश दास की पत्नी उमा देवी का घर पूरी तरह जल गया ।तेज नारायण दास की बेटी रूपा देवी जो मायके मंझगांय में ही रहती है। उसके द्वारा बंधन बैंक से कल कुछ रुपैया लेकर घर मे रखा था।
