बांका-(रजौन):कोविड-19 के बढ़ते वैश्विक संक्रमण की संख्या को देखते हुए रजौन क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सख्त हो गई है।गुरुवार को रजौन के कुटिया परिसर के समीप भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ निलेश कुमार चौरसिया एवं पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।करीब दो घंटे तक बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूला गया।जिसमें 68 लोगों का बिना मास्क पहने का चालान काटे गए व 34 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस क्रम में पुलिस प्रशासन ने दोपहिया वाहनों,टेंपो व ट्रक चालकों,निजी चार पहिया वाहनों, पैदल यात्रियों का भी मास्क चेक किया जा रहा था।बिना मास्क पहनने वालों से 50 रुपये का जुर्माना लिया गया।इस क्रम में सभी वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस क्रम में मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क वालों को कोविड-19 के मानकों का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें हमेशा मास्क पहनने की नसीहत भी दे रहे थे।इस क्रम में वाहन चालकों व राहगीरों को बताया कि खुद तथा समाज को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाने के लिए जरूरी है कि हम हमेशा घर से बाहर निकलने के क्रम में मास्क का उपयोग करना नहीं छोड़े।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव