जदयू का समीक्षा बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का दिया संदेश: उमेश सिंह कुशवाहा

बांका :(रजौन)बांका:रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग पूरब स्थित बनगांव मधुवन विवाह पैलेस परिसर में गुरुवार को जदयू जिला कार्यकर्ताओं की 2020 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई।समीक्षा बैठक कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का वफादार सिपाही होता है। कार्यकर्ताओं से राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा प्रायोजित सभी तरह की योजनाओं के बारे में आम लोगों को अवगत कराने के लिए कहा गया है।इस क्रम में कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए जदयू के कार्यकर्ताओं को पालन कराने में सहयोग करने के लिए भी कहा है।इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री जयंत राज कुशवाहा,बांका सांसद गिरधारी यादव,अमरपुर के पूर्व विधायक जनार्दन मांझी,जदयू जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह,धौरैया के पूर्व विधायक विधायक मनीष कुमार,धोरैया विधानसभा प्रभारी शोभा कांत पटेल,कहलगांव विधानसभा प्रभारी सह जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह,उचेश्वर प्रसाद सिंह,सत्यनारायण सिंह,नंदलाल मंडल,विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी सहित समीक्षा बैठक में प्रखंड से लेकर जिला के कार्यकर्ताओं ने अपनी- अपनी बात रखें।इस मौके पर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव,भानू भारती आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। समीक्षा बैठक को अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह,बांका प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह,बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष मानसिंह,धौरैया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल दास,नंदलाल मंडल,सदानंद सिंह,राहुल कुमार चौधरी,मुखिया मृत्युंजय कुमार, महेंद्र शर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

समीक्षा बैठक के क्रम रालोसपा राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व प्राचार्य डॉ.महेश प्रसाद सिंह,बांका विधानसभा से रालोसपा से चुनाव लड़ चुके गौरा -धौरैया के कौशल सिंह,खुशहालपुर गांव के विपिन कुशवाहा को समीक्षा बैठक के क्रम में रालोसपा का जदयू में विलय की परिस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष, सांसद,ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री जयंत राज एवं पूर्व विधायक मनीष कुमार तथा जनार्दन मांझी ने सामूहिक रुप माल्यार्पण करते जदयू में शामिल होने पर सम्मानित किया।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post