(रजौन):प्रखंड अंतर्गत डरपा खेल मैदान परिसर में गुरुवार को पंचायत स्तरीय क्रिकेट महासंग्राम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया पुष्पा देवी के पति सदानंद सिंह ने किया ने फीता काटकर टूनामेंट का उद्घाटन किया।इसके पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस क्रम में उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है व उनका मानसिक विकास भी होता है।क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है।पहले दिन उद्घाटन मैच डरपा खेल मैदान पर बैजानी टीम बनाम जगदीशपुर वादे टीम के बीच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर पहले खेलते हुए वादे की टीम ने 12 ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 146 रन का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैजनी की टीम ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 वें ओवर में रोमांचक मुकाबले में 147 रन बनाकर मैच जीत लिया।जिला स्तरीय कॉमेंटेटर अनितेश कश्यप व प्रीतम आनंद मैच का आंखों देखा हाल सुना रहे थे।मैच देखने के लिए पहुंचे खेल प्रेमियों द्वारा हर चौके छक्कों पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर रहे थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव