वसूली में नेताजी के नाम की चर्चा

 बांका (चांदन):चांदन के एक छुटभैये नेता द्वारा थानाध्यक्ष के नाम पर 13 हजार की अवैध वसूली चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व थाना में अवैध बालू खबर का एक मामला दर्ज किया गया था।उसी आरोपी को बचाने के लिए एक नेता द्वारा थानाध्यक्ष के नाम पर उससे 13 हजार रु वसुल कर केश को रफा दफा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन हाल में जब पुलिस अनुसंधान के लिए आरोपी के गांव में गयी तो इस बात का ख़िलासा हुआ।इसमे चांदन बस स्टैंड के एक दलाल का भी नाम सामने आ रहा है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है जिसकी गहनता के साथ जांच की जा रही है।और सच्चाई सामने आने पर समुचित कार्यवाई की जाएगी।वेसे उन्होंने जांच होने तक नाम का खुलासा नही करने की बात कही है।इस चर्चा के बाद नेताजी अपनी बेइज्जती को लेकर काफी चिंतित है। और तत्काल घर से निकलना बंद कर मामले को रफ दफा करने का प्रयास कर रहे है।इस अवैध वसूली मामले के सामने आने के बाद इस तरह के ओर भी मामले सामने आ रहे है जहाँ थानेदार और अन्य पदाधिकारियो के नाम पर भी अवैध वसूली करने की बात सामने आ रही है। पर लेकिन इस मामले की जांच होने और दोषी पर कार्यवाई के बात कई मामले आने वाले है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post