बैंक कर्मी और पोस्टमास्टर प्रमुख के पिता और मुखिया को लगा मास्क का जुर्माना

 बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालय,बैंक एंव हर तरह के दुकानों में गुरुवार दो पहर बाद सीओ प्रशांत शांडिल्य,बीडीओ दुर्गाशंकर और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा की जांच किया गया।सबसे पहले बैंक के एक कर्मी रोकड़पाल सुमन कुमार और डाकघर के पोस्ट मास्टर बैधनाथ टुडू एंव चांदन प्रमुख के पिता संजय कुमार को ही खुद अंचलाधिकारी ने 50 रुपये का जुर्माना वसूल किया।इसके अलावे अन्य सभी बिना मास्क वाले को जुर्माने की राशि देना पड़ा।इसके बाद तीनों पदाधिकारी ने सभी दुकानों सरकारी कार्यालय में बिना मास्क प्रवेश नही का बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस मास्क अभियान जांच के बाद पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया । बाजारों में जांच के बाद सभी आने जाने वाले वाहनों की जांच करते हुए सभी यात्री को मास्क लगाने एंव वाहन पर बिना मास्क यात्री चढ़ाने के लिए  भी मना किया गया।दिन भर चले मास्क जांच अभियान में 100 लोगो से जुर्माना वसूला गया।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post