बीडीओ के सामने लाभुक ने खोला आवास सहायक और वार्ड सदस्य का पोल

 बांका (चांदन):इन दिनों जिलाधिकारी के आदेशानुसार अधूरे आवास को पूरा कराने के लिए जब बीडीओ दुर्गाशंकर पंचायत पंचायत जाकर लोगो से पैसा उठाव तक आवास निर्माण जल्दी पूरा की बात कर रहे है। इसी क्रम में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गयी जब खुद बीडीओ के सामने ही कुसुमजोरी पंचायत के अहरा गांव वार्ड 1 की आधे दर्जन से अधिक लाभुक महिलाओं ने आवास की मिलने वाली राशि मे आवास सहायक औऱ वार्ड सदस्य द्वारा एक क़िस्त पर 10 हजार तक कि राशि लेने की पोल खोल दिया। इतना ही नही वहां आवास सहायक प्रेमचंद आजाद और वार्ड सदस्य नेहा देवी और उसके पति वार्ड प्रतिनिधि सत्यम सिंह भी उपस्थित थे। लेकिन बीडीओ द्वारा शिकायत सुनने के बाद भी उससे पूछना तक उचित नही समझा। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और पदाधिकारी के मिली भगत का भी आरोप लगा रहे है। यह मामला बुधवार को उस वक्त उजागर हुआ जब बीडीओ दुर्गा शंकर और कुसुमजोरी के मुखिया प्रतिनिधि अन्य के साथ ग्रामीणों को आवास बनवाने औऱ नही बनाने पर कार्यवाई की बात समझा रहे थे। इसी दौरान कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत में आवास लाभुक गायत्री देवी, पबिया देवी, विमला देवी ,कलावती देवी ,इत्यादि ने बताया कि हम गरीब लोगों मुखिया  के द्वारा आवास मुहैया कराया गया है। लेकिन स्थानीय वार्ड सदस्य एवं आवास सहायक के मिलीभगत से हम लोग दोहन का शिकार हो रहे है। जिसमें एक किस्त पर मिलने वाले 40 हजार में 10 हजार  दिनों को देना पड़ता है। नही देने पर अगला क़िस्त नही देने के बात कह के परेशान किया जाता है। इससे घर तैयार करने में काफी परेशानी होती है। इतना ही नही एक लाभुक ने तो यह तक कह दिया कि कुल राशि मे से 60 हजार रुपया उन्ही लोगो ने ले लिया। फिर गांव के अन्य लोगो से कर्ज लेकर हमने किसी तरह घर पूरा कर लिये। इस संबंध में बीडीओ दुर्गा शंकर ने बताया कि आवास लाभुकों के द्वारा किसी प्रकार लिखित सूचना आने पर ही किसी पर कोई कार्यवाई हो सकती है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post