बांका(रजौन):नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार रात को जगदीशपुर-सन्हौला मार्ग स्थित अमहारा सड़क मार्ग पर अनियंत्रित गैस कंटेनर की चपेट में आने से कुचलकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर मौत होने से कोहराम मचा रहा।घटना से उग्र परिजनों-स्वजनों और स्थानीय लोगों ने जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर ब्रेकर मुआवजे की मांग करने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां पुलिस बल के साथ पहुंचकर उग्र लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश करने में लगे हुए रहे।जाम कर रहे लोग अपनी मांग को लेकर डटे रहें।करीब दो बजे रात में काफी समझाने बुझाने के बाद उक्त जगह से जाम हटाय गया व शव को कब्जे में लेने दिया।इस क्रम में सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।जानकारी के अनुसार अमहारा गांव निवासी करीब 70 वर्षीय गुलाब हरिजन घर से निकलकर पैदल ही कुछ सामग्री लेने के लिए दुकान जा रहे थे। इसी क्रम में सन्हौला की ओर से आ रही अनियंत्रित गैस कंटेनर ने पीछे से बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे वृद्ध व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।मौके से चालक गैस कंटेनर भाग निकल रहा था।जिसे स्थानीय लोगों ने दो बाइक से ओवरटेक करते हुए खदेड़ कर पकड़ते हुए आसाम निवासी दीपक राहा की सामूहिक धुनाई कर दिया।सूचना पर पुलिस ने अपने साथ उक्त चालक को पुलिस सुरक्षा में लेते हुए गिरफ्तार कर थाना ले गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों स्वजनों में कोहराम मचा रहा। घटनास्थल पर पहुंचकर पत्नी,पुत्र व पुत्री दहाड़ मार कर रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा था।मृतक अपने पीछे पत्नी,तीन पुत्र व दो पुत्री सहित भरा परिवार छोड़ गये।मृतक के पुत्र पांडु कुमार के बयान पर मामला दर्ज करते हुए गैस कंटेनर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।जगदीशपुर सनहौला सड़क से लाभान्वित कई गांव के ग्रामीणों ने बताया इस सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन रहते रहने की वजह से सड़क पर मौत दौरा करती है। बताया जा रहा है कि घोघा,सनहौला,धौरैया पंजवारा सड़क मार्ग का निर्माण होने की वजह से कई माह से झारखंड, पश्चिम बंगाल,आसाम से भारी वाहनों की परिचालन कई माह से झारखंड गेरुआ नदी हनवाड़ा माया सनहौला होते हुए जगदीशपुर गोराडीह मार्ग में चला करती है।स्थानीय लोगों ने उक्त सड़क मार्ग पर ब्रेकवर लगाने की मांग की है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट