आगलगी की घटना में धनकुंड थाना के बाबूरा गांव में दो बच्चियां की झुलस कर एवं एक बच्चा की इलाज के क्रम में हुई मौत,नवादा थाना के खादमपुर गांव में भी आग लगने से भानू सिंह का घर जलकर हुआ स्वाहा

बांका (रजौन): शुक्रवार को धनकुंड थाना अंतर्गत जगदीशपुर सनहौला मार्ग स्थित बबुरा गांव में आग लगने से घर में खेल रहे दो बच्चियों की झुलस कर एवं एक बच्चा का इलाज के क्रम में मौत हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धनकुंड थाना अंतर्गत बबुरा गांव के बुद्धू दास एवं गणेश दास के घर में शुक्रवार को 12 बजे दिन में अचानक आग लग गई।अगलगी की चपेट में आने से गणेश दास का छह बर्षीय पुत्री चांदनी एवं बुद्धू दास का पांच वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी की मौत आग में झुलस कर हो गई है।बताया जा रहा है अग्नि पीड़ित रवि फसल की कटाई के लिए बहियार गया हुआ था। इस बीच घर में मात्र  बच्ची पड़ी हुई थी।आग लगने के क्रम में दोनों बच्चियां घर आंगन में खेल रही थी। दोनों बच्चियों की बेमौत हो जाने से दो बच्चियां की गम एवं आग लगने से घर में रखे बिल्कुल समान नष्ट हो जाने की स्थिति में कोहराम एवं मातम मचा हुआ है। अग्निशामक यंत्र के सहारे ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया भी गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।घटना की जानकारी मिलने पर धनकुंड थानाध्यक्ष अभिनंदन सशस्त्र पुलिस बलों के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज  दी गई है।पंचायत मुखिया पति मु.मजहर ने भी पहुंचकर हर संभव सहायता राशि एवं आपदा राहत सामग्री दिलाने का आश्वासन दिया है।अग्नि की घटना में बुद्धू दास का डेढ़ वर्षीय पुत्र ओम दास भी झुलस गया था।जिसका इलाज के क्रम में देर शाम मौत हो जाने की खबर है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

आग लगी की दूसरी घटना नवादा खरौनी पंचायत अंतर्गत खादमपुर गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से भानू सिंह का घर में रखे करीब 25 हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो जाने की खबर है।ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया गया।इस बीच आग के हवाले होकर जलकर नष्ट हो चुका था।आग लगी की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया कल्पना देवी,मुखिया प्रतिनिधि पप्पू उर्फ मनोज कुमार मंडल,गोसाईचक गांव के पंचायत समिति सदस्य संभावित प्रत्याशी छोटू सिंह ने गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।मालूम हो भानू सिंह की पुत्री गायब होने से संबंधित शुक्रवार को कई अखबारों में खबर भी प्रकाशित हुआ था।दूसरी अगलगी की घटना से भानू सिंह का स्वजन परिजन काफी हताश निराश है। अगलगी की सूचना द्वारा सीओ आदि को दे दी गई।सीओ निलेश कुमार चौरसिया ने बताया जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजी जा रही है।जांच उपरांत आपदा राहत सामग्री की व्यवस्था की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post