अपहरण की शिकायत डीआईजी के पास पहुंचने पर थाने ने की मामला दर्ज

बांका (रजौन):नवादा -खरौनी पंचायत अंतर्गत खदमपुर निवासी भानू सिंह की पुत्री विगत कुछ दिनों पूर्व से ही अपने घर से गायब है।जिसकी लिखित शिकायत करने वह अपने नजदीकी सहायक थाना नवादा बाजार गए हुए थे।आवेदन न लेकर उन्हें डांट- डपटकर अपने स्तर से खोजबीन करने को कह दिया गया था।भानू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मधु की शादी 30 अप्रैल 2021 को तय थी।इसी बीच 17 मार्च से ही उनकी पुत्री लापता है व उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।डीआईजी को  दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि साजिश के तहत बड़े दामाद कुनाल सिंह ने शादी से संबंधित मार्केटिंग के नाम पर उक्त लड़की को भागलपुर ले गया था।तब से  गायब है।इस मामले को लेकर भागलपुर रेंज डीआईजी के पास पहुंच गया।इस मामले पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन अनुसंधान प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post