आठ बोतल विदेशी शराब,दो मोबाइल व बाइक के साथ तस्कर धर दबोचे गए

बांका (रजौन):गुरुवार को नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर- सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक के समीप से आठ बोतल विदेशी शराब,दो मोबाइल एवं एक बाइक को जब्त कर लिया।जबकि मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली चौक के समीप से भागलपुर मायागंज वार्ड नंबर 27 निवासी राजू यादव को आठ बोतल विदेशी शराब कुल पांच लीटर,दो मोबाइल एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया।शराब तस्कर के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया।शराबबंदी रहने के बाद भी शराब तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। होली का पर्व खत्म होने के बाद भी प्रखंड क्षेत्रों में लगातार शराब की खेप जारी है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post