बांका (रजौन): रजौन थाना परिसर में गुरुवार को प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।विदाई के उपलक्ष में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,थाना मैनेजर सुमन कुमार,एसआई दीपक पासवान,शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी सचिव शिवपूजन सिंह सहित थाना सशस्त्र बल,चौकीदार अन्य लोग उपस्थित थे।विदाई के मौके पर बीडीओ,सीओ,पुलिस इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष ने कहां कि प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार प्रशिक्षण पीरियड में 27 जनवरी को आने के साथ जो कर्तव्य का निर्वाह इतने कम समय में कर दिखाया है कर्तव्यनिष्ठ पुलिस प्रशासक के रूप में जाने जाएंगे। इस बीच सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षु डीएसपी को माल्यार्पण करते हुए बुके,अंग वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि 27 जनवरी से लेकर एक अप्रैल प्रशिक्षण के क्रम में बहुत कुछ सीखने समझने व्यवहारिक से लेकर अभिलेख का ज्ञान अर्जन करने का सुनहरा मौका मिला। प्रशिक्षु डीएसपी बीडीओ,सीओ, पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान सहित सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों,थाना के चौकीदार दफादार पुलिस ब्लॉक का भरपूर अपेक्षित सहयोग मिलने को लेकर आभार भी जताया।प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया एक अप्रैल से लेकर लगातार 26 अप्रैल तक बांका पुलिस अंचल निरीक्षक के अमरपुर हेड क्वार्टर में प्रशिक्षण अवधि का समय देगें।इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर केशव प्रसाद मोदी,सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर यादव, बिदुर भारती,कर्मवीर यादव,मन मोहन झा,धनंजय पासवान सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया आदि उपस्थित थे।प्रशिक्षु डीएसपी ने विदाई के क्रम में स्थानीय मीडिया का भी आभार प्रकट करते हुए अमरपुर पुलिस अंचल हेड क्वार्टर के लिए रवाना हो गए।स्थानीय मीडिया ने भी माला बनाकर प्रशिक्षु डीएसपी का खट्टा मीठा अनुभव को साझा करते हुए आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट