बांका (रजौन): पुरानी रंजीस - झगड़ा को लेकर बुधवार की संध्या सात बजे तिलकपुर पंचायत लश्करी गांव में गोली मारकर एक युवक को जख्मी कर देने का मामला थाना पहुंचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लश्करी गांव के जलधर यादव का 35 वर्षीय पुत्र राजकिशोर यादव बुधवार की शाम सात बजे डेहरी से दूध लेकर घर आ रहे थे। इसी बीच शिबू पंडित के घर के पास पहुंचने पर गांव के मिथिलेश राव, सुभाष राव,संजीव राव एवं गंगा राव का पुत्र बंटी राव ने सुना पाकर गाली देते हुए सुभाष राव कमर पकड़ा फिर बंटी राव बोला कि उसे गोली मार दो।इस बात पर मिथिलेश राव ने गोली मार दिया।गोली मेरे दाहिने हाथ में लगा और हम वही जख्मी होकर गिर गए।घटना का कारण पुराना झगड़ा बताया गया है।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है दोनों पक्ष में विवाद नीमा माघी काली मेला में दोनों के बीच हुई थी।तब से दोनों के बीच झगड़ा का विवाद बढ़ते जा रहा था। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान जख्मी का फर्द बयान बुधवार की रात 10.10 बजे सीएचसी केंद्र पर प्राथमिक उपचार के क्रम में ले लिया गया था।दर्ज मामले में चारों को आरोपित किया गया है।जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद रात में रेफर मायागंज भागलपुर कर दिया था।मामला दर्ज होने की सूचना पर सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है।पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी हुई है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट