बांका (चांदन): प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी से महज एक किलोमीटर दूर लालपुर में बीते मध्य रात्रि को प्रसिद्व चिकित्सक एलपी चौधरी के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में रखें बक्से को उठाकर घर के सटे खेत में फेंक दिया। सुबह लोगो की नजर इस खेत मे पड़ी तो परिवार को इसकी जानकारी दी गयी। जहां बक्से का सारा सामान बिखरा हुआ था।जबकि उसमे रखा सोने का चेन, मंगलसूत्र,तीन अंगूठी,तीन सोने का झुमका,तथा चाँदी का पायल,सहित सभी जेबरात गायब था। पीड़ित गृह स्वामी एलपी चौधरी ने बताया कि हम पिता,पुत्र अलग-अलग कमरे में सोएंगे थे । इसी बीच मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए के करीब जेवर चोरी कर ली लिया।और बाकी समान घर के कुछ दूर खेतों में फेक दिया।
लालपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक के घर लाखों की चोरी
byआमोद कुमार दुबे
-
0
