मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में पांच जख्मी

 बांका (चांदन):देवघर-कटोरिया पक्की सड़क पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की सीधी टक्कर में पांच लोग घायल हो गया। जिसमें एक युवक औऱ एक युवती की हालत को काफी नाजुक देख कर देवघर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि चरकी पहडी निवासी दशरथ यादव के साथ देवघर के ही जसीडीह थाना अंतर्गत पुनासी निवासी  सोनी कुमारी उम्र 21 और उसकी मां परो देवी उम्र 50 बर्ष एक ही मोटरसाइकिल से सुलतानगंज से जल लेकर बाबाधाम जा रहा था। वही दूसरी ओर से कटोरिया के राजवाड़ा निवासी,उत्तम कुमार और अमित कुमार दोनो भाई एक मोटरसाइकिल से देवघर से कटोरिया आ रहा था। चांदन के पारडीह और बेंहगा पुल के बीच तीखे मोड़ पर दोनो की आमने सामने टक्कर हो गयी।टक्कर इतना जबरदस्त था कि सभी पांचो सड़क पर ही गिर गए।बाद में कुछ लोगो के सहयोग से सभी को किसी तरह अस्पताल लाया गया। 


जहां उपस्थित महिला चिकित्सक ममता कुमारी ने सभी का इलाज किया और गंभीर रूप से जख्मी अमित कुमार और सोनी कुमारी की हालत काफी नाजुक देख कर देवघर रेफर कर दिया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post