बांका(चांदन):आनन्दपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार द्वारा हत्या मामले में फरार एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चांदन आनन्दपुर थाना कांड संख्या 176/20 धारा 341,323,307,302 हत्या मामले में बरमसिया निवासी कलावती देवी को उसके घर से गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया गया है।वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फ़रार चल रही थी। पूछताछ के बाद उसे महिला आरक्षी के साथ बांका जेल भेज दिया है। वही चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे चांदन पंचायत के नावाडीह निवासी राजेश तूरी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी दिनों से कई चोरी के मामले में राजेश तूरी को पुलिस खोज रही थी। लेकिन वह बराबर पुलिस को चकमा देकर फरार रहता था। आज उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पाण्डेयडीह के जंगल में राजेश तुरी छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ने का प्रयास किया ।तो वह पुलिस को देख कर भाग निकला। काफी दूर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
