महा अष्टमी को लेकर दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना एवं डलिया चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं के रही भीड़

बांका-(रजौन) :चैत्र नवरात् के अष्टम दिन महागौरी की उपासना नवरात रात में करने का विधान है।इसको लेकर प्रखंड के रजौन सब्जी हाट,पुनसिया,कटियामा, श्यामपुर टेक्नी,कोतवाली, गोसाईचक,मकरौधा,पंचवटी कल्याणी आश्रम लकड़ा के मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ साथ महा अष्टमी के अवसर पर महिलाओं को डलिया चढ़ाने को लेकर भीड़ लगी हुई थी।इस बार कोविड-19 वैश्विक महामारी सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप श्रद्धालु एक दूसरे से दो गज की शारीरिक दूरी बनाते हुए देखे जा रहे थे।पूजा समितियों द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए विशेष पूजा अर्चना एवं डलिया चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को सावधान करते हुए दिख रहे थे।पूजा समितियों ने बताया इस बार बिना लाउडस्पीकर,साज बाज  साधारण रूप से पूजा अर्चना कर रहे हैं।पूजा समितियों ने बताया कि बुधवार को महानवमी एवं गुरुवार विजयादशमी के दिन विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post