विष्णुपुर गांव में एक वृद्धा की मौत पर गांव में मचा हड़कंप

बांका (रजौन): नवादा सहायक थाना सह सकहारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव में स्वर्गीय आंधी भगत की 65 पत्नी अनीता देवी की मौत मंगलवार को करीब शाम चार बजे हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कई दिनों से अनीता देवी सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित थी। अनीता देवी को तीन पुत्र है।तीनों पुत्र रोजी रोजगार की तलाश में अन्य प्रांतों में मजदूरी करता है। मृतका के घर पर एक भी सदस्य नहीं रहने की वजह से शव को अंतिम दाह संस्कार करने वाला कोई नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि चार दशक पूर्व शाहकुंड थाना के जगरिया गांव से आंधी भगत विष्णुपुर गांव में अपने निकट संबंधियों के सहयोग से बस गए थे।तब से जमीन खरीद घर बना कर जीवन यापन कर रहे थे। आंधी भगत का निधन एक दशक पूर्व हो चुका है। तीन पुत्र में से एक भी पुत्र वर्तमान समय में नहीं रहने की वजह से शव को इस कोरोना काल में अंतिम संस्कार करने वाला नहीँ है।ग्रामीणों के  कहने पर अनीता देवी की निकट संबंधी विजय एवं अभिषेक पाल थाना आदि को सूचित करते हुए दाह संस्कार करवाने के लिए तैयार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया विष्णुपुर गांव में 31 मार्च से लेकर छह अप्रैल तक सात दिवसीय भागवत कथा संपन्न हुआ था।भागवत कथा के बाद से पूरे गांव के लोग घर घर सर्दी खांसी बुखार,इनफ्लुएंजा, टाइफाइड आदि बीमारियों से ग्रसित है।अनीता देवी की मरने की सूचना ग्रामीणों द्वारा नवादा थाना से लेकर सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है।सीएचसी प्रभारी ने बताया विष्णुपुर गांव में कैंप करवा कर विशेष शिविर लगाकर मेडिकल टीम भेजकर बीमार पड़े लोगों का जांच करवा लिया जाएगा।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post