धर्मायचक गांव में बजरंगबली मूर्ति स्थापन को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

बांका (रजौन): परघड़ी -लकड़ा पंचायत अंतर्गत धर्मायचक गांव में मंगलवार को चैती महा नवरात्र के दिन पुराने बजरंगबली प्रतिमा को नए  मंदिर में पुराने एवं नए बजरंगबली प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई।कलश शोभायात्रा नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर से निकल कर झा टोला झिकटा सरोवर पहुंचकर पवित्र जल भरा। कलश शोभायात्रा में गांव की 51 महिलाएं एवं युवतियां आदि शामिल थे।प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश शोभा यात्रा के लिए खैरा गांव के गिरीधर पाठक एवं गौरव पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना के उपरांत संपन्न कराया जा रहा है।आचार्य  संजीव कुमार सिंह, पत्नी शबनम देवी,मिलन सिंह,पुष्पा देवी,पवन कुमार सिंह पूरे ग्रामीणों के सहयोग से वैदिक पीठ पर पूजा अर्चना संपन्न करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया बजरंगबली मंदिर एवं प्रतिमा बहुत पुरानी थी।मंदिर काफी जीर्ण शीर्ण हो जाने की स्थिति में नए भव्य बजरंगबली का मंदिर निर्माण करते हुए अष्टमी एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर नए मंदिर परिसर में नए भव्य बजरंगबली का मूर्ति एवं पहले का पुरानी मूर्ति स्थापित करने को लेकर प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित कर दी गई है। राम नवमी के अवसर पर बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post