रजौन में कोरोना पॉजिटिव बढ़ने की संख्या थमने का नहीं ले रहा है नाम

बांका(रजौन): प्रखंड में कोरोना  पॉजिटिव की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीएचसी केंद्र परिसर में 90 एवं धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में 13 यात्रियों का सैंपलिंग लिया गया।सैंपलिंग के क्रम में धौनी रेलवे स्टेशन से सभी नेगेटिव पाए गए हैं।जबकि सीएचसी के कोरोना सेंपलिंग जांच 90 में से पांच को पॉजिटिव केस मिला है। इस प्रकार प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।बताया जा रहा है मंगलवार को निकले सभी पॉजिटिव रजौन बाजार सहित पास पड़ोस का बताया जा रहा है।लगातार बढ़ते पॉजिटिव केस से प्रखंड वासियों में हड़कंप मचा हुआ है।वही नाइट कर्फ्यू को पूर्णता लागू करवाने के लिए बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार,नवादा सहायक थाना अध्यक्ष मु.नसीम खां लगातार सड़क पर उतर कर समय के पूर्व दुकान बंद करने एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए हिदायत देने में लगे हुए हैं। 
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post