ऑटो रिक्शा चोरी का मामला थाना पहुंचा

बांका(रजौन): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घर के सामने रखे ऑटो रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है।पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को रजौन थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में पतसौरी गांव निवासी विभाष दास ने कहा है कि मैंने अपने ऑटो रिक्शा चलाने के लिए अपने बहनोई खुशहालपुर निवासी अजीत सिंह को दिया था।15 अप्रैल को मेरे बहनोई को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के प्रेम सिंह ने धमकी दिया था कि तुम्हारा गाड़ी उठा लेंगे।जिसके बाद 19 अप्रैल को खुशालपुर निवासी प्रेम सिंह के घर के सामने से ऑटो रिक्शा गायब हो गया।जिसके बाद आसपास जगह पर खोजबीन किए कुछ अता-पता नहीं चला। प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ऑटो रिक्शा चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है।जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post