बांका (चांदन):प्रशासन के अथक प्रयास प्रयास के बाबजूद लोगो मे सुधार नही हो रहा है।इस कारण आज कटोरिया में एक मिठाई दुकानदार की कोरोना से मौत हो गयी है। पर चांदन के मिठाई दुकानदार पर इसका क्या असर पड़ा है।यह मेरे द्वारा एक दुकानदार की फोटो से साफ जाहिर होता है। यह चांदन बस स्टैंड पर एक दुकानदार की तस्वीर है। जो कोरोना काल में खुलेआम रामनवमी पर मिठाई बेच रहा है। इसके चेहरे को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि यह मास्क लगाया जरूर है। पर मुंह और नाक पर नही बल्कि सर के पीछे की तरफ । अब आप खुद सोच सकते है कि अपने को सबसे अधिक पढा लिखा और एलएलवी कहलाने वाला खुद कोरोना के नियम का पालन कर रहा है या उसका मजाक उड़ा रहा है। इस दुकानदार की गलती से कोरोना विस्फोट हो सकता है।लेकिन इसपर किसी का ध्यान नही है।अब हम औऱ आप को स्वंय सचेत होना होगा। तभी ऐसे लापरवाह लोग की नींद खुलेगी।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
