चापानल पर पीपी किट से लोगो में दहशत

 बांका (चांदन): इन दिनों पूरे देश में कोरोना जैसी महामारी ने हाहाकार मचा दिया है। इस कारण  लोग कहीं भी आने-जाने से परहेज कर रहें है। लेकिन इसी बीच चांदन उच्च विद्यालय के मैदान पर पक्की सड़क  के किनारे चापानल के पास उपयोग में लाया गया एक पीपी किट फेंक दिए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि कल रात को ही किसी ने खेल मैदान के पास स्थित चापाकल पर यह पीपी किट खोल कर फेंक दिया है। यह किस शरारती तत्वों का काम है इसका तो पता नहीं चल सका है ।लेकिन इस पीपी कीट को देखते ही अगल बगल के घर और आसपास के लोगों में दहशत फैल गया है। ज्ञात हो कि इसी चापानल के पास रोजाना सब्जी बेचने वालों की लंबी कतार लगती है। जो चांदन -कटोरिया पक्की सड़क के किनारे है। साथ ही साथ यह एकमात्र ऐसा चापानल है जहां प्रखंड मुख्यालय के आधे से अधिक लोग पानी लेने आते हैं। बताया जाता है कि इससे अच्छा पानी पूरे प्रखंड में कहीं नहीं है। इसलिए सुबह 4 से रात के 10 बजे तक इस चापानल पर पानी लेने वालों की लकीर लंबी कतार लगी होती है। पर इस पीपी किट के कारण इस चापानल पर आज सुबह से ही लोगों का आना जाना बंद है। साथ ही सब्जी बेचने वाले और आने जाने वाले लोग भी इसको देखते ही दूसरी तरफ भाग जाते हैं। इस पर न तो स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक ध्यान दिया है ।और ना ही प्रशासन के किसी सदस्यों ने ।लेकिन लोगों की परेशानी  इस पीपी किट ने काफी  बढ़ा दिया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post