रजौन,बांका:रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के नवमी के शुभ अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु आस पास के निकटम मंदिरों में पूजा अर्चना की सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोग पूजा अर्चना करते दिखें।वहीं प्रखंड के रजौन सब्जी हाट ,पुनसिया,कटियामा, कोतवाली, गोसाई चक,मकरौधा चैती दुर्गा मंदिरों में महानवमी को लेकर पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रामनवमी पर्व प्रखंड के खास तौर पर तिलकपुर पंचायत सोहली, परघड़ी सहित रजौन,कठौन,उपरामा,पुनसिया,मोहना,ओरहारा, बरौनी, खैरा, बामदेव, नवादा, विष्णुपुर,धर्मा चक सहित प्रखंड के सभी हिंदू बहुल गांव में रामनवमी के अवसर पर अपने अपने घर आंगन के सामने महावीर बजरंगबली स्थान पर उल्हास पूर्वक महावीर बजरंगबली पताका लहराया। इस पावन मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से अपने- अपने घरों में वैदिक मंत्रोचार के बीच कच्चे बांस के शिखर पर ध्वजारोहण किए।सभी हिंदू परिवार के लोगों ने अपने घर या पूर्व निर्धारित हनुमान मंदिर में बजरंगी पताका लहराएं।विधी-विधान के साथ पूजा अर्चना कीं,और नैवेद्य-मिठाई का भोग लगाएं।कई लोगों ने स्वमं पूजा अर्चना की तो कई भक्तों ने पंडितों से पूजा अर्चना कार्य संपन्न कराए।संवेदनशील स्थानों पर वरीय दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थीं,ताकि कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। कोविड-19 के कारण एवं गृह मंत्रालय के निर्देश के आलोक में इस मौके पर किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है।रजौन में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे।वहीं,श्रद्धालुओं की ओर से चैती नवरात्र के पावन पर्व पर स्थापित कलश स्थापना के लिए पूरी नेम निष्ठा एवं वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन कर नवरात्र का समापन किया।वहीं,विजय दशमी के साथ स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन करने की तैयारी में भक्तजन लगे हुए हैं।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट