रजौन,बांका:भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों खूनी सड़क पर मौत का तांडव जारी है।इसी क्रम में रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा-जगदीशपुर फैक्ट्री के समीप बुधवार को एक ठेला चालक को सामने से आ रही अनियंत्रित मुद्रिका बस ने रौंद दी। जिससे ठेला चालक गंभीर रूप से जख्मी होकर अंततः मौत में मुंह चला गया।मौके से बस चालक बस को छोड़कर फरार होने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही रजौन प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए बस को कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी निवासी करीब 31 वर्षीय पंचानंद साह ठेला चलाकर अपने घर जगदीशपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में भागलपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित मुद्रिका बस ने रजौन क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा स्थित बंद शराब फैक्ट्री के समीप सामने से टक्कर मार दी,जिसमें ठेला चालक गंभीर रूप से कुचला जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजनों की मदद से आनन-फानन में जगदीशपुर पीएससी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज-भागलपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने भागलपुर के निजी क्लीनिक ले गया।जहां बोला गया कि बेड खाली नहीं है।उसके बाद फिर मायागंज ले गया जहां बताया गया कि यहां सिर्फ कोरोना पेशेंट को देखा जा रहा है।सदर अस्पताल इसे लेकर चले जाइए। जिसके बाद सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि इलाज को लेकर भाग दौड़ के क्रम में ही मौत हो गई।मौत होने के बाद लाश को रजौन थाना लाया गया।जहां पुलिस ने सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी सुलेखा देवी का होश गवां बैठी।मृतक अपने पीछे दो मासूम पुत्र,एक पुत्री व पत्नी सहित हरा भरा परिवार छोड़ गए।
इस सम्बन्ध में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घटना रजौन थाना क्षेत्र में घटी।शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजवा दिया गया है।मुद्रिका बस को जब्त कर ली गई है।दोषी फरार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव