रजौन,बांका:ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध भागलपुर हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप सीओ निलेश कुमार चौरसिया व पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी अभियान चलाकर कई ओवरलोडेड वाहनों का अवश्यक चालान अन्य कागजात की जांच पड़ताल किया गया।इस क्रम में ओवरलोडेड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।इस क्रम में एक ओवर लोडेड ट्रक को जब्त करते हुए प्रखंड मुख्यालय के मैदान परिसर में लगवा दिया गया।इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय के समीप करीब दी घंटे तक ओवरलोडेड वाहनों की जांच की गई।सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर लगातार ओवरलोडेड वाहनों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट