रजौन,बांका: प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर बुधवार को 35 हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सीएचसी केंद्र परिसर में 65 एवं धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 यात्रियों का सैंपलिंग लिया गया।सैंपलिंग के क्रम में धौनी रेलवे स्टेशन से सभी नेगेटिव पाए गए हैं।सीएचसी के कोरोना सेंपलिंग जांच 65 में से चार पॉजिटिव पाए गए है।इस प्रकार प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।बताया जा रहा है बुधवार को निकले पॉजिटिव रजौन नवटोलिया, तिलकपुर एवं पिपराडीह से संबंधित है।लगातार बढ़ते पॉजिटिव केस से प्रखंड वासियों में हड़कंप मचा हुआ है।वही नाइट कर्फ्यू को पूर्णता लागू करवाने के लिए बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार,अपर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह, नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां लगातार सड़क पर उतर कर समय के पूर्व दुकान बंद करने एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी गाइडलाइन पालन करवाने में लगे हुए थे। बुधवार को रजौन सब्जी हाट पहुंच कर पुलिस इंस्पेक्टर,अपर थानाध्यक्ष पुरुष एवं महिला पुलिस बलों के साथ पहुंच कर बिना मास्क पहन कर हाट करने आए एवं सब्जी विक्रेताओं को डांट फटकार लगा रहे थे। हर सूरत एवं परिस्थितियों छह बजे के पूर्व सारे हाट बाजार को बंद करने कह रहे थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट