गलत भ्रांतियां के चलते ग्रामीण बढ़-चढ़कर नहीं लेना चाह रहे हैं कोरोना का टीका

बांका (रजौन),:एक ओर प्रदेश से लेकर देश कोविड-19 वैश्विक महामारी के कोरोना काल से परेशान है।प्रदेश और देश का हालात काफी भयावह रहने की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वजनों को सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में जगह कौन पूछे ऑक्सीजन के लिए लंबी-लंबी कतारें धूप एवं उमस भरी गर्मी में लगाने में विवस है। ऑक्सीजन की सप्लाई से लेकर दवाइयां एवं कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से गुहार लगा रहे हैं।इसके बाद भी राज्य के मुखिया द्वारा कोरोना का टीका अभियान चला कर 25 जनवरी 2021 से लगातार कैंप करवाया जा रहा है।इसके बाद भी कोरोना का टीका लेने के लिए निर्धारित कैंप पर लोग नहीं पहुंच रहे हैं। रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रजौन सीएचसी सहित प्रखंड के मोहना में एएनएम रानी कुमारी,नवादा में कुमारी मृणालिनी,विष्णुपुर में सुमन कुमारी,श्यामपुर में नीलम कुमारी एवं आसमानीचक में पूनम एवं नीलू कुमारी को कोरोना टीका लगाने के लिए लगाया गया था।बताया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोरोना टीका लगाना क्यों अति आवश्यक है? इसको लेकर व्यापक पैमाने पर आशा ,एएनएम,आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं जीविका दीदियों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान नहीं चलाने के कारण कोरोना टीका शिविर का आमजन मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। समाज तथा ग्रामीण इलाकों में गलत मानसिकता के लोग तरह-तरह के भ्रांतियों में आकर कोरोना टीका लेने में बढ़-चढ़कर भाग नहीं ले रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव में टीका कैंप शिविर का आयोजन किया था।मन में गलत भ्रांतियां पाल कर रखे रहने की वजह से ग्रामीण टीका लेने नहीं आए।ग्रामीण मनीष कुमार राव ने बताया गांव के ही चंद्रशेखर राव कोरोना का टीका लेने भागलपुर से चलकर गांव आए हुए थे।गांव के चंद्रशेखर राव,अनीश कुमार राव,मनीष कुमार राव,वार्ड सदस्य सहित कई लोगों द्वारा हर घर जाकर कहने के बाद भी गांव के मात्र 10 लोग ही टीका ले सके।गांव के कई लोगों ने बताया कि गांव में दो वार्ड,दो आंगनबाड़ी केंद्र,दो आशा कार्यकर्ता,जीविका दीदी, विद्यालय शिक्षक ,रसोइया आदि रहने के बाद भी गांव वाले को कोरोना टीका केंद्र पर जाने के लिए प्रेरित नहीं किया जा सका।  टीका लेने का प्रेशर बनाने पर भी घर में रहने के बाद भी साफ कह दिया करते थे कि कोरोना का टीका नहीं लेंगे।टीका लेने बाले व्यक्तियों का जान खतरे में पड़ रहा है। यही हाल अन्य कोरोना टीका कैंपों का बताया जा रहा है।जिस कारण ग्रामीण इलाके के लोगों ने कोरोना टीका आयोजित कैंप का लाभ नहीं ले सक रहा है।बीपीएम शिवपूजन सहाय ने बताया शनिवार को आयोजित कोरोना कैंप में हेड क्वार्टर सीएचसी में 20,मोहना 30,नवादा 50,विष्णुपुर 10, श्यामपुर 10 एवं आसमानी चक 60 सहित आधे दर्जन स्थानों पर 180 लोगों ने ही कोरोना का टीका लगाया। मालूम हो केंद्र सरकार के आदेश पर 25 जनवरी 2021 कोरोना टीका लगाने का अभियान चल रहा है।पहले के दौर में यह लाभ 60 वर्ष से ऊपर वाले,दूसरे दौर में 45 से ऊपर एवं तीसरे चरण का एक मई से 18 वर्ष से ऊपर उम्र वाले को टीका लगाने का आदेश प्रधानमंत्री दे चुका है।रजौन प्रखंड में 25 जनवरी से लेकर अब तक मात्र नौ हजार लोगों को कोरोना टीका लगाया जा सका है। जबकि कोरोना सैंपलिंग की जांच शुरुआती 2019 से लेकर आज तक 48 हजार लोगों का कराते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। बताया जा रहा है कई लोग कोरोना का पहला दूसरा डोज लेने के बाद भी पॉजिटिव हो जाने तथा मरने की खबर से गांव घर के लोग जन जागरूकता की कमी की वजह से कोरोना वैक्सीन पर चढ़कर नहीं ले पा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया इसके लिए आशा ,ममता,स्वास्थ्यकर्मियों,एएनएम आंगनबाड़ी सेविकाओं,जीविका दीदियों को कई बार गांव घरों में गलत भ्रांतियों को दूर कराते हुए आम जनों को जन जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना फैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कराने के लिए कहा जा रहा है।

रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post