ओवरलोडेड भारी वाहनों के चलते छह घंटे से अधिक लगा रहा महाजाम

बांका (रजौन):शनिवार को भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रायपुरा शराब फैक्ट्री जगदीशपुर से लेकर पुनसिया बाजार तक ओवरलोडेड ट्रकों और भारी वाहनों के फंस जाने के कारण अहले सुबह से लेकर 12 बजे तक करीब छह घंटे सड़क पर महाजाम लगा रहा।इस क्रम में दोनो ओर से सैकड़ो वाहनों की लंबी कतार लगने से भागलपुर व झारखंड की ओर जाने वाले एंबुलेंस तो कहीं दूल्हे की गाड़ी कई घंटे तक फंसी रही। इस वजह से यात्रियों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस क्रम में वाहनों पर बैठे लोग अजीज होकर उतर गए व पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होते हुए देखे जा रहे थे।लोग जाम में फंसने के बाद बिलबिलाते रहेते रहमाईल,
कटियामाराजावर,रजौन,पुनसिया सड़क मार्ग पर महा जाम लगने के कारण जाम में फंसी एंबुलेंस सायरन बजाती रही पर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला बाद में रजौन पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकलवाया।ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होने के बावजूद ओवरलोडेड वाहन भागलपुर-हंसडीहा की सड़कों पर धड़ल्ले से चल रही है।जिसके कारण शनिवार को मुख्य मार्ग की सड़कों पर महा जाम लगी रही।

रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post