रजौन में कोरोना का कहर जारी, कोरोना का प्रकोप बढ़कर हुआ 48

बांका(रजौन) : प्रखंड में कोरोना का चेन का रफ्तार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 150 लोगों का कोरोना सेंपलिंग लिया गया।जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को चार पॉजिटिव मामले मिले हैं। इस प्रकार प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव  कठचातर,कठरंग,महदा ग्रामीण इलाकों से बताया जा रहा है। राहत की सबसे बड़ी बात है कि डीएन सिंह कॉलेज के प्राचार्य शनिवार को कोरोना जांच कराने के क्रम में 14 वें दिन पॉजिटिव नेगेटिव हो गए हैं। कॉलेज प्राचार्य ने मोबाइल पर पुष्टि करते हुए बताया है कि 10 अप्रैल को सैंपलिंग के क्रम में पॉजिटिव बता दिया गया था। तब से लगातार 14 दिन तक होम क्वारंटाइन एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रह रहे थे।शनिवार को जांच के क्रम में पॉजिटिव से नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गया है।कॉलेज प्राचार्य ने बताया भागलपुर के प्रसिद्ध जाने-माने चिकित्सक डॉ डीपी सिंह ने एक सप्ताह और बेड रेस्ट बताया है।रजौन में कोरोना का कहर पुनसिया,बनगाँव,मोरामा,लीलातरी,पीपराडीह,आसमानी चक,उपरामा,कठौन,रजौन बाजार,नवटोलिया,खैरा, मझगांय,बरौनी,अमहारा सहित कई गांव अब भी प्रभावित है। नाइट कर्फ्यू सायं छह बजे से सभी बाजार के दुकाने आदि बंद रखने का सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप आदेश जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की धमकी देने के बाद गुपचुप तरीके से दिखावे के नाम पर 90 प्रतिशत शटर नीचे गिराकर काला बाजारी, मुनाफाखोरी,घटतौली का काम करने दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। कई दुकानदार पुलिस प्रशासन को सीधे चुनौती देते हुए अपना गौरव धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। अक्सर किराना दुकानदार एवं मेन बाजार के पुलिस प्रशासन के सामने फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भी रजौन थाना चौक बस स्टैंड के समीर कई मिठाई दुकानदारों को भी सचेत करते हुए दुकान बंद करवाएं है।कोराना का चेन लगातार बढ़ते रहने के बाद भी लोग शारीरिक दूरी एवं मास्क सैनिटाइजर का उपयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन एक ओर जहां हैरान और परेशान है। वहीं दूसरी ओर आम जनों को इतना कुछ होने के बाद भी कुछ भी प्रभाव नहीं दिख रहा है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post