प्रखंड में तीन लोगों की मौत से प्रखंड वासियों में मचा हड़कंप


बांका (रजौन):रजौन क्षेत्रों में भी अब कोरोना संक्रमण का कहर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना बड़ी तेजी से फैलता दिखाई पड़ने लगा है। हर दिन संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार हो रही है।अब तो मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है।रविवार को प्रखंड में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो लोगो की मौत कोरोना से एवं एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।अब तक प्रखंड क्षेत्रों में आधे दर्जन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।जबकि आधे दर्जन लोगों की संदिग्ध हालत में भी मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत बनगांव निवासी करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना मौत हो गई।जिसकी पुष्टि परिजनों ने की है।वहीं दूसरी मौत प्रखंड के लीलातरी गांव निवासी करीब 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हो गई।कोरोना से मौत की पुष्टि स्वजनों ने की है।तीसरी मौत नवादा थाना क्षेत्र के नवादा खरौनी पंचायत सह खरवा निवासी सरपंच पति की संदिग्ध हालत मौत हो गई ।एक दिन में तीन की मौत से हड़कंप मच गया।एक ओर प्रखंड क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है तो दूसरी ओर मौत की भी सिलसिला जारी है। इसके बाद भी क्षेत्रों में कोविड -19 गाइडलाइन का पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। खास तौर पर फल सब्जी एवं किराना दुकानदार सारे नियम को ताक पर रखकर मुनाफाखोरी जमाखोरी घटतौली करने से बाज नहीं आ रहे है।शनिवार की देर शाम रजौन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बामदेव बाजार में शाम छह बजे के बाद भी कई दुकाने खुले रहने पर दुकानदारों एवं बाजार वासियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत दिए है।इस कार्रवाई के क्रम में बाजार में अफरा-तफरी भागो भागो का माहौल रहा।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post