छापेमारी अभियान चलाकर बालू कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए बालू से लदी पांच ट्रैक्टर किया जब्त, बालू माफियाओं एवं कारोबारियों में मचा हड़कंप

बांका(रजौन): रविवार की सुबह छापेमारी अभियान के क्रम में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित सशस्त्र बलों के सहयोग से बालू से लदी पांच ट्रैक्टर जब्त कर ली है।पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया की बालू से लदी तीन ट्रैक्टर गोपालपुर एवं दो ट्रैक्टर टेकनी के समीप से जब्त कर ली गई है। मौके का फायदा उठाते हुए पांचो ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। थाने में खनन,परिवहन, परिचालन बालू उठाव से संबंधित मामला अज्ञात ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर ऑनर के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई से बालू माफिया, कारोबारियों,पासर एवं लाइनर गिरोह के सदस्यों में खलबली मचा रहा। मालूम हो यह कौन कोविड-19 वैश्विक महामारी से आमजन डरे सहमे एवं परेशान हैं।वहीं दूसरी ओर बालू माफिया कारोबार जगह-जगह पासर एवं लाइनर गिरोह की सक्रियता से चांदन नदी प्रतिबंधित घाटों से बालू उठाव करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post