बांका (रजौन):सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर करीब 111 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार को गुप्त सूचना पर नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक के समीप थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर एक ऑटो से 375 एमएल का 117 बोतल ,180 एमएल का 143 बोतल व 750 एमएल का 54 बोतल रॉयल कंपनी का विदेशी शराब के साथ सहरसा जिला के सौर बाजार थाना निवासी मिथुन कुमार और रंजन कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया।बताया जा रहा है झारखंड गोड्डा से शराब की खरीदारी कर सहरसा में डिलीवरी के लिए जा रही थी।इसी क्रम में नवादा पुलिस ने जब्त कर लिया।मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव