बांका (रजौन) : धौरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी सह भागलपुर के जाने-माने प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम राज बहादुर की मौत रविवार की सुबह सात बजे जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर में हो गई है ।उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।डॉ प्रेम राज बहादुर नवादा सहायक थाना अंतर्गत नवादा खरौनी पंचायत के गोविंदपुर पश्चिम टोले का रहने वाले थे।वे तीन भाई में से मंझला बीच का था।बड़े भाई शिशिर कुमार सिंह रेलवे विभाग में वरीय इंजीनियर है । छोटा भाई मनीष उर्फ मृत्युंजय कुमार बांका शिक्षा डीपीओ स्थापना में पदस्थापित है। निधन की सूचना छोटे भाई ने कोरोना की वजह से होने की दी है। निधन की सूचना देते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर जंगल की आग की तरह फैल गई। वे चिकित्सा जगत में गरीबों के मसीहा के नाम से जाने जाते थे। बताया जा रहा है पैसा मरीजों के पास रहे अथवा नहीं निशुल्क प्रसव,ऑपरेशन कर दिया करते थे। उनके निधन पर डीएन सिंह कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह,प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी,रजौन बाजार निवासी शाह जेपी सेनानी अरुण प्रसाद सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह,बीआरपी संजय कुमार झा, पुस्तकाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, नवादा खरौनी पंचायत मुखिया कल्पना देवी,मुखिया पति पप्पू उर्फ मनोज मंडल,उमेश प्रसाद सिंह,सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर सह वार्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद राव, डॉ हरिवंश राव बच्चन,सिकंदर राव, कपिल देव राव आदि ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज गरीबों का मसीहा हम लोग के बीच नहीं रहे।उनके निधन की खबर ने झकझोर कर रख दिया है।वे रजौन,धौरैया सहित बांका भागलपुर जिले में गरीबों की मसीहा के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके थे।डॉक्टर प्रेम राज बहादुर का पिताश्री रामनारायण चौधरी पटवा हाई स्कूल का जाने-माने शिक्षक में से जाने जाते थे। पिताजी का भी निधन 19 जनवरी 2003 को मंदार पाप हरनी स्नान करने के क्रम में फिसल कर हो गई थी।माता कुंती देवी की निधन चार नवंबर 2011 एवं बहन इंदु देवी की भी निधन हो चुकी है। वे अपने साथ पत्नी दो भाई एवं एक बार रंजना सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार प्रशांत कुमार सिंह, कुमुद रंजन राव,रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,शिवमणि वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी सचिव शिवपूजन सिंह ने भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में ईश्वर से परिजनों स्वजनों को साहस क्षमता प्रदान करने की दुआ भी मांगे है।
धौरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम राजबहादुर के निधन से मातम में डूबा बांका भागलपुर
byकुमुद रंजन राव
-
0