बांका(रजौन): प्रखंड में कोरोना का चेन दिन प्रतिदिन थमने का नाम नहीं ले रहा है नाम।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 लोगों का कोरोना सेंपलिंग लिया गया।जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच पॉजिटिव मामले मिले हैं। इस प्रकार प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। रविवार को धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में भी आठ यात्रियों सैंपलिंग लिया गया। सेंपलिंग जांच में सभी नेगेटिव पाए गए हैं। रविवार को हेड क्वार्टर सीएचसी में 20, महागामा 10 एवं पत्तीचक में 20 सहित 50 व्यक्तियों को कोरोना का टीका दिया गया है। बीएचएम राजेश रंजन ने बताया कि रजौन में अब तक 12 व्यक्ति रिकवर हुए है। लगातार पॉजिटिव की संख्या बढ़ते रहने की वजह से प्रखंड वासियों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त होते जा रहा है। कोरोना का खौफ धीरे-धीरे ग्रामीण इलाकों में भी जंगल की आग की तरह फैलते जा रहा है।इसके बाद भी लोग खुलेआम सब्जी हाट बाजारों में शारीरिक दूरी कौन पूछे बिना मास्क लगाए चक्कर लगाते हुए देखे जा रहे हैं। रविवार को रजौन एवं नवादा सब्जी हाट परिसर में काफी भीड़ देखी गई। कई सब्जी पुरुष और महिला विक्रेताओं को बिना मास्क लगाए धड़ल्ले से अपना समान बिक्री करने में व्यस्त देखे जा रहे थे।पुलिस प्रशासन एवं बढ़ते कोरोना का ख़ौप कहीं भी नहीं दिखाई पड़ रहा था। लोग मस्ती से आ एवं जा रहे थे।यही हाल नवादा बाजार का रही।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव